नई दिल्ली: ICG ने ‘योग संगम’ में लगाई डुबकी, मनाया योग दिवस 

नई दिल्ली, 21 जून : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के 60 से अधिक तटरक्षक स्थानों पर योग संगम का आयोजन किया। इनमें मुंद्रा, ओखा, मुंबई, गोवा, चेन्नई, विशाखापत्तनम, मंडपम और कोच्चि के साथ पोर्ट ब्लेयर जैसे द्वीप शामिल हैं।

इस दौरान आईसीजी के हजारों कार्मिकों और उनके परिवारों ने सामूहिक योग अभ्यासों के जरिये स्वास्थ्य के प्रति एकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया जिसमें आसन (योगिक मुद्राएं), प्राणायाम (श्वास व्यायाम) और ध्यान तकनीकों का एक समग्र क्रम शामिल था। मुख्य कार्यक्रम योग वंदना संस्थान के सहयोग से नोएडा सेक्टर-24 स्थित तटरक्षक परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान आईसीजी के महानिदेशक एवीएसएम परमेश शिवमणि ने एक हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा, योग ना सिर्फ समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। बल्कि उच्च-तनाव वाले समुद्री वातावरण में सेवा करने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में इजाफा करता है। उन्होंने कहा, योग सत्र के नियमित आयोजन से जहां आईसीजी कार्मिकों की चुनौतीपूर्ण जीवन शैली में सहज बदलाव लाया जा सकता है। वहीं मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

 

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img