Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में आज उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि कुछ ही देर में उन्होंने पास की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। बावजूद इसके, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, और आसपास की फैक्ट्रियों व इमारतों को एहतियातन खाली करा लिया गया है।

आग की चपेट में आने वाली फैक्ट्री में कूलर, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और अन्य प्लास्टिक व धातु सामग्री तैयार की जाती थी। आग की वजह से उठता धुएं का घना गुबार पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। कुछ लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की भी शिकायत की, जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को भी सतर्क रखा गया है।

अभी तक आग लगने की वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट को लेकर जताई जा रही है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने भी इलाके की घेराबंदी कर दी है और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया गया है ताकि दमकल विभाग को काम करने में कोई रुकावट न हो। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आग अत्यंत भीषण है और फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण इसकी तीव्रता बढ़ गई। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए आसपास के जिलों से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है।

https://youtu.be/wXE-MMpTMb0

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img