Noida AC Blast: नोएडा के सेक्टर 36 में एसी ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Noida AC Blast: नोएडा के सेक्टर 36 में एसी ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एयर कंडीशनर (AC) में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसी कड़ी में एक और हादसा सामने आया है। बीती रात करीब 1:00 बजे नोएडा के सेक्टर 36 स्थित एक मकान में अचानक AC फटने से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक, मकान में रात के समय परिवार के लोग मौजूद थे। अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई और उसके बाद आग की लपटें AC से निकलने लगीं। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल कर्मियों की सतर्कता और समय पर प्रतिक्रिया के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को सेक्टर 36 स्थित एक कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट कराया, जहां उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है, हालांकि प्राथमिक जांच में इसे एसी में तकनीकी खराबी और ओवरहीटिंग के कारण हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है।

https://youtu.be/uqgiuEFkbsQ

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img