Delhi Crime: दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर सेंधमारी का शिकार हुआ परिवार, पुलिस थानों में 15 दिन से भटक रहा पीड़ित

Delhi Crime: दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर सेंधमारी का शिकार हुआ परिवार, पुलिस थानों में 15 दिन से भटक रहा पीड़ित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर एक गरीब परिवार के साथ दिल दहला देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। अपनी ससुराल से लौट रहे कृष्णकांत नामक व्यक्ति का ट्रॉली बैग बस में यात्रा के दौरान चोरों ने साफ कर दिया। बैग में रखे जीवन भर की कमाई से जोड़े गए गहने, नकदी और एटीएम कार्ड तक गायब कर दिए गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के पंद्रह दिन बाद भी पीड़ित कृष्णकांत दिल्ली पुलिस के दो थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला।

घटना 31 मई की है जब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से कृष्णकांत अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उतरा। यहां से उसे अपने घर फरीदाबाद जाना था। आनंद विहार बस अड्डे पर उसने बस पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भारी भीड़ होने की वजह से वह अपनी छोटी बेटी और सामान को लेकर खाली बस का इंतजार करने लगा। तभी एक अजनबी व्यक्ति उससे बातचीत करने लगा और जान-पहचान बनाते हुए उसी बस में चढ़ गया, जिसमें कृष्णकांत सवार हुआ। वह व्यक्ति इतना विश्वसनीय बना कि उसने सामान चढ़ाने में मदद भी की। लेकिन जब कृष्णकांत फरीदाबाद पहुंचा और ट्रॉली बैग देखा तो उसके होश उड़ गए। बैग खुला हुआ था और उसमें रखे गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज नदारद थे। कृष्णकांत ने तुरंत पूरे बैग की जांच की तो पाया कि उसमें रखी लाखों रुपये की गहनों की पोटली, नकदी और एटीएम कार्ड चोर ले उड़े हैं।

अगले ही दिन कृष्णकांत वापस दिल्ली आया और डीटीसी बस की CCTV फुटेज हासिल की। फुटेज में साफ तौर पर एक व्यक्ति बैग से पोटली निकालते हुए नजर आ रहा है। यह अहम सबूत लेकर जब वह आनंद विहार के पीआईए थाने पहुंचा तो वहां उसे कहा गया कि यह मामला मधु विहार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित मधु विहार थाने पहुंचा लेकिन वहां भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी मशक्कत और भागदौड़ के बाद आखिरकार एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन आज तक न तो गहनों का कोई सुराग मिला है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। कृष्णकांत का कहना है कि वह गरीब आदमी है और जिन गहनों को उसने जीवन भर की कमाई से बनवाया था, वे सब इस चोरी में चले गए।

अब पीड़ित परिवार पुलिस से बार-बार गुहार लगा रहा है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो और उसके गहनों की बरामदगी की जाए। वहीं पुलिस अधिकारी अभी तक सिर्फ जांच जारी होने की बात कह रहे हैं। कृष्णकांत की मांग है कि CCTV में साफ दिख रहे आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी हो और जो कुछ उसने खोया है, वह वापस मिले। फिलहाल वह न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है।

https://youtu.be/n1TQezShn2w

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img