उत्तर प्रदेश, नोएडा: दनकौर में अतिक्रमण पर कार्रवाई

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि कस्बे में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सामान रखकर सड़क पर कब्जा कर लिया था। टीन का बाजार, लंबा गलियारा, बिहारीलाल और दीनदयाल चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों पर इस अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही थी।अतिक्रमण से सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल की एंबुलेंस को हो रही थी। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस जाती थी। इससे मरीजों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।अधिकारी ने कहा कि लोगों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। अगर दुकानदार दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img