Bangladeshi Nationals in Delhi: शाहदरा पुलिस ने पकड़े 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, वतन वापसी की प्रक्रिया शुरू

Bangladeshi Nationals in Delhi: शाहदरा पुलिस ने पकड़े 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, वतन वापसी की प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले की फॉरेनर सेल और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमापुरी थाना क्षेत्र से 16 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कुछ संदिग्ध लोग उत्तर प्रदेश-दिल्ली बॉर्डर के पास शहीद नगर होते हुए राजधानी में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इनपुट की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में 4 पुरुष, 5 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी कई साल पहले रोजगार की तलाश में भारत आए थे और बिना वैध दस्तावेजों के अब तक यहां रह रहे थे। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने जानकारी दी कि इन सभी नागरिकों को उनके देश बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारी फॉरेनर सेल को जो सूचना मिली थी, उसे इंटेलिजेंस यूनिट ने सत्यापित किया और उसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

डीसीपी ने बताया कि इन सभी अवैध नागरिकों ने करीब 18-19 साल पहले बांग्लादेश से भारत में प्रवेश किया था। शुरुआत में ये लोग पश्चिम बंगाल में रह रहे थे, लेकिन बेहतर रोजगार की तलाश में दिल्ली की ओर रुख किया। यहां से कुछ समय बाद ये हरियाणा चले गए, जहां ईंट भट्ठों पर काम करने लगे। पुलिस के अनुसार इन सभी के पास न तो कोई वैध वीजा था, न ही कोई पहचान दस्तावेज। ये देश की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय बन चुके थे। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इन लोगों के तार किसी बड़े नेटवर्क या दलाल गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं, जो अवैध रूप से विदेशियों को भारत में घुसाने का काम करते हैं। इस कार्रवाई से साफ है कि दिल्ली पुलिस विदेशी नागरिकों की अवैध मौजूदगी को लेकर गंभीर है और इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को अपने इलाके में ऐसे किसी संदिग्ध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img