IPL Winners List: 2008 से 2025 तक की पूरी सूची, कौन बना चैंपियन, कौन रहा रनर-अप

IPL Winners List:  IPL 2008 से 2025 तक की पूरी विनर और रनर-अप लिस्ट यहां पढ़ें। जानिए अब तक किस टीम ने कितनी बार ट्रॉफी जीती और किसे करना पड़ा उपविजेता बनकर संतोष।

IPL Winners List: 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट, किसने कितनी बार जीती ट्रॉफी और कौन रहा रनर-अप

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां दो टीमें पहली बार खिताब जीतने की दहलीज़ पर हैं—रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS)। यह मैच तय करेगा कि इस बार IPL को नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले आइए डालते हैं नजर 2008 से लेकर 2024 तक के हर सीजन के विजेताओं और रनर-अप की पूरी सूची पर।

IPL Winners List: IPL चैंपियन टीम्स (2008-2024)

वर्ष विजेता टीम रनर-अप टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की सूची - अद्यतन सूची
  • मुंबई इंडियंस (MI) – 5 बार चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 5 बार चैंपियन (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 3 बार चैंपियन (2012, 2014, 2024)

IPL Winners List: सबसे ज्यादा रनर-अप

  • चेन्नई सुपर किंग्स – 5 बार रनर-अप

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 3 बार रनर-अप

  • सनराइजर्स हैदराबाद – 2 बार रनर-अप

IPL Winners List: सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ अवार्ड

  • सुनील नरेन (KKR) – 3 बार (2012, 2014, 2018)

आईपीएल विजेताओं की सूची ⦗????????????????- ????????????????⦘ - विजेता टीम और उपविजेता टीम की जानकारी यहां देखें

IPL Winners List: कौन कितनी बार फाइनल में पहुंचा?

  • CSK – 10 बार फाइनल (5 जीते, 5 हारे)

  • MI – 6 बार फाइनल (5 जीते, 1 हारा)

  • RCB – अब तक 3 बार फाइनल में पहुंचे (2009, 2011, 2016), कभी ट्रॉफी नहीं जीती

  • PBKS – 2014 के बाद 2025 में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है

IPL Winners List: IPL 2025 में क्या है खास?

  • IPL इतिहास में पहली बार ऐसा फाइनल है जिसमें दोनों टीमों ने आज तक खिताब नहीं जीता।

  • जो भी जीतेगा, वह पहली बार बनेगा IPL चैंपियन।

  • इस बार MI और CSK जैसी दिग्गज टीमें प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गईं या नाकाम रहीं।

IPL का इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, जहां कभी नई टीमों ने चौंकाया तो कभी दिग्गजों ने अपना दबदबा कायम रखा। अब IPL 2025 फाइनल में एक नई चैप्टर जुड़ने वाला है, जहां RCB या PBKS में से कोई इतिहास रचने जा रहा है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img