उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो में फव्वारों का संचालन निजी कंपनी करेगी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक और सिटी पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर लगे फव्वारे के संचालन की व्यवस्था जल्द दुरुस्त होगी। इसके संचालन और मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दो साल के लिए एक निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। इस कार्य पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। एजेंसी के चयन के लिए निविदा जारी कर दी गई है। उम्मीद है कि एक माह में काम शुरू हो जाएगा। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों पर फव्वारे लगाए हैं।

पिछले कुछ समय से इनका उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा। शहर की प्रमुख पहचान परीचौक और सूरजपुर घंटाघर चौक पर लगे फव्वारे कभी-कभी ही चलते हैं। इनके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। फव्वारों के संचालन में आ रही दिक्कत को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब इनके संचालन और मरम्मत के लिए निजी एजेंसी का चयन करने का निर्णय लिया है। एजेंसी का चयन करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। अधिकारी के मुताबिक चयनित कंपनी को दो साल के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फव्वारे का संचालन नियमित रूप से किया जाए। इससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। फव्वारे के आसपास हरियाली भी विकसित की जाएगी।

इन स्थानों पर फव्वारे लगे ग्रेटर नोएडा के परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक, स्वर्णनगरी, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क,म्यूजिकल एंड साइंटिफिक पार्क एक्सपो मार्ट पार्क, सेक्टर सिग्मा- 4, रॉक गार्डन ईटा- 1, राजस्थानी पार्क सेक्टर पी-2, गामा- 1, पी-3 डी ब्लॉक मार्केट, रोज गार्डन नियर गलगोटिया मेट्रो स्टेशन आदि स्थानों पर फव्वारे लगे हैं। देखरेख के अभाव में इनका संचालन सही से नहीं हो पा रहा है।

थीम पार्कों की योजना प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न आवासीय सेक्टरों में 20 से अधिक थीम पार्कों की योजना बनाई है। पहले से बने इन पार्कों का नवीनीकरण कर उसमें संगीतमय फव्वारे, मूर्तियां, ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे। साथ ही बारिश के पानी को बचाने के लिए जल संचयन प्रणाली पर भी काम किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ कंपनी की तलाश की जा रही है। ये थीम पार्क बीटा-1, डेल्टा-1, ईटा-1, अल्फा-2, गामा-2, डेल्टा-3 आदि सेक्टरों में स्थित हैं।

शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे फव्वारे का सही ढंग से संचालन कराया जाएगा। इसके लिए एक निजी एजेंसी का चयन किया जाएगा,जो दो साल तक संचालन और मरम्मत का कार्य संभालेगी। इससे प्रमुख स्थानों की सुंदरता बढ़ेगी। प्रवेशद्वारों के सौंदर्यीकरण पर भी काम चल रहा है। प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img