Noida Crime: नोएडा में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 19 बाइक और 2 स्कूटी बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 19 बाइक और 2 स्कूटी बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना सेक्टर 113 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी की गई 19 मोटरसाइकिलें और 2 स्कूटी बरामद की गई हैं। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि ये आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये चोर विशेष रूप से उन बाइक को निशाना बनाते थे जो दो साल या उससे अधिक पुरानी होती थीं। उनका तरीका बेहद चौंकाने वाला था — वे पुरानी गाड़ियों की लॉक-चाबी से या फिर लॉक तोड़कर बाइक चुरा लेते थे।

चोरी के बाद ये गैंग बाइकों को बस या अन्य माध्यमों से हमीरपुर, महोबा, राठ जैसे दूर-दराज जिलों में ले जाकर बेच देते थे। आमतौर पर ये चोरी की गई गाड़ियां मात्र 4 से 5 हजार रुपए में बेच दी जाती थीं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इनसे और भी कई चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे न केवल वाहन चोरों पर लगाम लगेगी, बल्कि लोगों का भरोसा भी पुलिस पर और मजबूत होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img