Faridabad: फरीदाबाद की तपती गर्मी में 11 धूनी जलाकर बाबा की अग्नि तपस्या, लोगों की भीड़ उमड़ी

Faridabad: फरीदाबाद की तपती गर्मी में 11 धूनी जलाकर बाबा की अग्नि तपस्या, लोगों की भीड़ उमड़ी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भीषण गर्मी के बीच एक विचित्र और आस्था से भरा दृश्य देखने को मिल रहा है। सागरपुर गांव में बाबा वीरपाल खुले आसमान के नीचे तपती दोपहर में 11 धूनी जलाकर अग्नि तपस्या कर रहे हैं। जब पूरा देश सूरज की जलती किरणों से बेहाल है, तब बाबा वीरपाल खुद को आग के घेरे में बैठाकर ध्यान में लीन हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज़ से लोग पहुंच रहे हैं और बाबा की साधना को देखकर आश्चर्यचकित हैं।

गांव के लोगों के अनुसार, बाबा ने अपने चारों ओर गोल घेरे में 11 अलग-अलग स्थानों पर धूनी जलाई हुई है और उनके बीच वह चुपचाप ध्यान में बैठे हैं। आसपास की महिलाएं भजन-कीर्तन में जुटी हैं, वहीं श्रद्धालु परिक्रमा लगाकर पुण्य अर्जित करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के लोगों में इस तपस्या को लेकर विशेष श्रद्धा देखी जा रही है और पूरा वातावरण धार्मिक रंग में रंगा हुआ है।

गौरतलब है कि इस समय फरीदाबाद समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। ऐसे में आग के बीच बैठना न केवल शारीरिक रूप से कठिन है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संकल्प की भी चरम परीक्षा है। बाबा वीरपाल का कहना है कि यह अग्नि तपस्या लगातार सात दिन तक चलेगी। उनका उद्देश्य गांव में शांति, सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति दिलाना है।

बाबा के अनुसार, वह प्रकृति और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए इस कठिन तप कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी या आपदा गांव पर न आए। उनका यह अध्यात्मिक प्रयास ना केवल गांव में बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। कई श्रद्धालु इसे चमत्कारी तपस्या मानते हुए बाबा से आशीर्वाद लेने भी पहुंच रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img