Noida Covid Update: नोएडा में कोरोना मामलों में उछाल, तीन दिन में सक्रिय मरीज 15 पहुंचे

Noida Covid Update: नोएडा में कोरोना मामलों में उछाल, तीन दिन में सक्रिय मरीज 15 पहुंचे

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। आज कोविड पोर्टल खुलते ही पांच नए मामले सामने आए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनके लक्षण फिलहाल सामान्य हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने जानकारी दी कि कल तक कोविड के 10 सक्रिय मरीज थे, लेकिन आज सुबह पोर्टल पर संख्या 15 तक पहुंच गई। इनमें से एक मरीज सेक्टर-119 का निवासी है, जिसकी उम्र 43 वर्ष है और जो हाल ही में 21 मई को चेन्नई से लौटा है। बाकी सभी मरीज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्थानीय निवासी हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों में अभी तक किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

सभी मरीजों का इलाज घर में ही किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमितों में विशेष लक्षण नहीं हैं, सिर्फ सामान्य बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कॉमन लक्षण देखने को मिल रहे हैं। एहतियात के तौर पर सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए मांगे गए हैं। यह नमूने दिल्ली या लखनऊ की प्रयोगशालाओं में भेजे जाएंगे, जिससे यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण किस वेरिएंट से हो रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img