Ghaziabad Encounter: नोएडा पुलिस टीम पर दबिश के दौरान फायरिंग और पथराव, सिपाही सौरभ देशवाल शहीद

Ghaziabad Encounter: नोएडा पुलिस टीम पर दबिश के दौरान फायरिंग और पथराव, सिपाही सौरभ देशवाल शहीद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से सटे गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नाहल गांव में वांछित अपराधी को पकड़ने गई नोएडा थाना फेज-3 और मसूरी पुलिस की संयुक्त टीम पर बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। पुलिस टीम पर न केवल पथराव किया गया, बल्कि बदमाशों ने फायरिंग भी शुरू कर दी, जिसमें नोएडा थाना फेज-3 में तैनात सिपाही सौरभ देशवाल को गोली लग गई। सिर में गोली लगने के कारण सौरभ देशवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम गाजियाबाद के नाहल गांव में वांछित बदमाश कादिर को पकड़ने गई थी। जैसे ही टीम गांव में दाखिल हुई, वहां मौजूद बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव और फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस किसी तरह घायल सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

शहीद सिपाही सौरभ देशवाल नोएडा पुलिस के थाना फेस-3 में तैनात थे और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनकी शहादत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। घटना के बाद डीसीपी ग्रामीण गाजियाबाद नरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और दबिश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हमले ने एक बार फिर पुलिस की चुनौतियों और बलिदान को उजागर कर दिया है, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने में जवानों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img