Ghaziabad Encounter: नोएडा पुलिस टीम पर हमला करने वाला कादिर गिरफ्तार, आलीशान कोठी सील

Ghaziabad Encounter: नोएडा पुलिस टीम पर हमला करने वाला कादिर गिरफ्तार, आलीशान कोठी सील

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना फेज-3 की पुलिस टीम पर गाजियाबाद में दबिश के दौरान हुए हमले में शामिल मुख्य आरोपी कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने गई टीम पर फायरिंग और पथराव के दौरान सिपाही सौरभ देशवाल की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे कादिर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कादिर एक शातिर अपराधी है, जिस पर एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कादिर नोएडा के थाना फेज-3 से वांछित था और पुलिस उसकी तलाश में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नाहल गांव में दबिश देने गई थी। आरोपी को जैसे ही पकड़ा गया, गांव की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग की इस वारदात में सिपाही सौरभ देशवाल को सिर में गोली लगी थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कादिर की गिरफ्तारी के बाद गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मसूरी में स्थित उसकी आलीशान कोठी को भी सील करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि कादिर अपराध की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय था और अवैध तरीकों से संपत्ति एकत्र कर रहा था। उसकी कोठी को सील करने की प्रक्रिया अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने के अंतर्गत की जा रही है।

डीसीपी ग्रामीण गाजियाबाद नरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कादिर की गिरफ्तारी के साथ ही अब पूरे हमले की जांच तेज़ कर दी गई है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। शहीद सिपाही सौरभ देशवाल को पुलिस विभाग ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। घटना ने एक बार फिर पुलिस पर बढ़ते हमलों और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img