Noida Crime: नोएडा में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 51 मोबाइल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 51 मोबाइल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेंट्रल नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 51 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार ये आरोपी नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मेलों में जाकर आम लोगों के मोबाइल चुराते थे। चोरी के मोबाइल को ये लोग बेहद सस्ते दामों में बेचकर लाखों रुपये की अवैध कमाई करते थे। पुलिस ने बताया कि ये शातिर अपराधी अब तक सैकड़ों मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह है कि ये आरोपी चोरी के दौरान छोटे बच्चों का भी सहारा लेते थे, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके और वारदात को अंजाम दिया जा सके।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी जल्द ही पहुंचा जा सकेगा।

इस संबंध में सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि शहर में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई थी और मुखबिर की सूचना पर इन चोरों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर निगरानी बनाए हुए है और लोगों से भी अपील की कि वे अपने कीमती सामान पर सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान दें।

>>>>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img