Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओपी राजभर, ऑपरेशन सिंदूर और अवैध मदरसों पर दिया बड़ा बयान

Noida: नोएडा पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओपी राजभर, ऑपरेशन सिंदूर और अवैध मदरसों पर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज नोएडा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया और अवैध मदरसों पर सरकार की कार्रवाई का भी स्पष्ट रूप से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और विपक्ष को सेना से सबूत मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तान खुद ही सबूत बन गया है।

ओपी राजभर ने कहा, “जो लोग सेना से सबूत मांगते थे, आज उन्हें पाकिस्तान ही जवाब दे रहा है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।”

अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने दो टूक कहा कि केवल वही मदरसे निशाने पर हैं जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं या फिर जिनमें संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा, “मदरसे शिक्षा के लिए हैं, लेकिन अगर वहां पर विदेशियों को शरण दी जा रही है या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि हो रही है, तो ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होना तय है।”

राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि जो मदरसे नियमों के तहत पंजीकृत हैं और शिक्षा के कार्य में लगे हुए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “कानून का राज कायम है। जो सही कर रहा है, उसे कोई नहीं छेड़ेगा, लेकिन जो गलत कर रहा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

>>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें