Noida Crime: नोएडा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Noida Crime: नोएडा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 55 का है, जहां एक चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गया। पूरी घटना क्षेत्र के एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला थाना सेक्टर 58 क्षेत्र का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध युवक पैदल आता है और इधर-उधर नजरें घुमाकर मौका तलाशता है। कुछ देर बाद वह एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाता है। बिना किसी हड़बड़ाहट के वह बाइक को चालू करता है और मौके से फरार हो जाता है। पूरी घटना महज कुछ ही मिनटों में घटित हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img