उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जलभराव और अधूरी सड़क की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम, अधिकारियों ने समझाया

Hapur News : गिरधारीनगर में जलभराव और अधूरी सड़क की समस्या ने स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया। भीड़ ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिसके बाद अफसरों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। रविवार सुबह गिरधारी नगर समेत कई मोहल्ले के महिला-पुरुषों ने गढ़-दिल्ली रोड पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पास की दुकानों से बांस लेकर सड़क को बंद कर दिया। उन्होंने जलनिकासी के लिए नाला निर्माण और अधूरी सड़क को पूरा करने की मांग की।

नाला बनाने की मांग कर रहे

इस दौरान जाम में एक फॉरेंसिक टीम की गाड़ी भी फंस गई। टीम चोरी की जांच के लिए जा रही थी। महिलाओं ने साफ कर दिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से जलनिकासी के लिए नाला बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही से मोहल्ले में जलभराव और अधूरी सड़क की समस्या बनी हुई है। सूचना मिलते ही सिटी सीओ जितेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे की बातचीत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img