उत्तर प्रदेश, नोएडा: अब और यूजर फ्रेंडली हो गई है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट अब जीआईजीडब्ल्यू (गाइडलाइंस फॉर इंडियन गवर्नमेंट वेबसाइट्स) के मानदंड के अनुरूप बन गई है। वेबसाइट अब पहले से अधिक सुरक्षित, आकर्षक और यूजर फ्रेंडली (इंटरफेस) हो गई है। वेबसाइट का डाटा लोकल सर्वर के बजाय स्टेट डाटा सर्वर पर सुरक्षित रहेगा। वेबसाइट के होम पेज पर सभी विभागों के आइकन से जानकारी प्राप्त करना और आसान हो गया है। ऑनलाइन पेमेंट, बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी तमाम जानकारी भी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। नई डिजाइन वाले वेबसाइट को बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in को नए सिरे से डिजाइन करने के निर्देश दिए थे, ताकि यह पहले से अधिक यूजर फ्रेंडली और सुरक्षित बन सके। एसीईओ प्रेरणा सिंह की अगुवाई में ओएसडी अभिषेक पाठक और प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह तथा सिस्टम विभाग की टीम ने मिलकर लगभग तीन माह की मेहनत के बाद वेबसाइट को नया रंग-रूप दे दिया है। नई डिजाइन की वेबसाइट कई मायने में बहुत खास है। अब प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in खोलने पर आपको ग्रेटर नोएडा के लैंड मार्क के मूविंग फोटो दिखेंगे, जिनमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर की फोटो के साथ ही शिक्षा व चिकित्सा हब के रूप में विकसित ग्रेटर नोएडा की इमेज, ग्रीनरी, प्रमुख संस्थान आदि के चित्र भी दिखेंगे। इस वेबसाइट को आकर्षक बनाने के लिए अलग रंगों का भी समावेश किया गया है। सिटीजन चार्टर और आइकन को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। एनसीआर मैप के जरिए ग्रेटर नोएडा की लोकेशन को भी प्रदर्शित किया गया है। अभी तक यह वेबसाइट प्राइवेट डोमेन “डॉट इन” पर चलती है अब इसे सरकारी डोमेन gov.in पर चलाया जाएगा। वेबसाइट के होम पेज पर सभी 15 विभागों के आइकन दिए गए हैं, जिससे विभागों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना आसान हो गया है। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण की वेबसाइट से india.gov.in, गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश, इनवेस्ट इंडिया, इनवेस्ट यूपी, मतदाता सेवा पोर्टल को भी लिंक किया गया है। होेम पेज पर ही फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को भी लिंक किया गया है। प्रॉपर्टी से संबंधित सभी विभागों के ट्रांसफर मेमोरंडम फॉर्म भी अपलोड किए गए हैं। विभागवार ऑफिस ऑर्डर भी इसी वेबसाइट पर अपलोड किए गए है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडावासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की वेबसाइट को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इसके फीचर्स में इजाफा किया गया है। पहले से अधिक सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली हो गई है। मुझे उम्मीद है कि वेबसाइट की नई डिजाइन ग्रेटर नोएडावासियों को अधिक पसंद आएगी और सूचना प्राप्त करने में भी आसानी होगी।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img