Encounter : नोएडा पुलिस की बदमाशों से चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, घायल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। जहां इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक ये बदमाशों का गैंग गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी किया करता था। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन लोग गिरफ्तार किए है और घायल को अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, थाना सेक्टर-39 पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर सवार कुछ संदिग्ध आते नजर आए। पुलिस उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम नदीम बताया।

कई मामलों का हुआ खुलासा

कांबिंग के दौरान नदीम के दो अन्य साथी आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला और आशीष निवासी दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नदीम के विरूद्ध एक दर्जन से अधिक लूट व चोरी के अभियोग पंजीकृत है। जिसके संबंध में जानकारी करते हुये अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये गैंग गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी किया करता था। 48 घंटे पहले हुई लूट के अपराध सहित कई मामलों का खुलासा हुआ है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img