Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1, बढ़ी बड़ी तबाही की आशंका

Turkey Earthquake: तुर्की में गुरुवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। किसी नुकसान की सूचना नहीं, लेकिन विशेषज्ञों ने भविष्य में बड़े भूकंप की चेतावनी दी है।

Turkey Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली तुर्की की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

तुर्की में गुरुवार को दोपहर 3:46 बजे धरती उस वक्त कांप उठी जब 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह झटका कुल्लू से 14 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र भले ही गहराई में रहा, लेकिन इसके झटके तुर्की की राजधानी अंकारा तक महसूस किए गए। झटकों के कारण अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटकों हिली धरती, लोगों में दहशत, जानें ग्रीस के क्रीट द्वीप में आए Earthquake की कितनी रही तीव्रता? - earthquake in greece crete island or mexico 6.3 magnitude 5.5 ...

Turkey Earthquake: नहीं हुई कोई जनहानि, लेकिन लोगों में डर का माहौल

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, झटकों ने लोगों को डर और अनिश्चितता के माहौल में डाल दिया है। गौरतलब है कि तुर्की में पिछले कुछ दिनों से भूकंप के हल्के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय बढ़ता जा रहा है।

Turkey Earthquake: 2023 की तबाही अब भी ताजा है यादों में

फरवरी 2023 में तुर्की और सीरिया को 7.8 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने झकझोर कर रख दिया था। इन आपदाओं में तुर्की में 59,000 और सीरिया में 8,000 लोगों की जान चली गई थी। हजारों इमारतें ध्वस्त हो गई थीं और लाखों लोग बेघर हो गए थे। उस दर्दनाक अनुभव को अब तक लोग नहीं भूल पाए हैं।

2023 की तरह फिर कांपेगा तुर्की? जमीन के नीचे की हलचल ने पैदा किया खौफ | Will turkey shake again like 2023 earthquake in mediterranean raises fear

Turkey Earthquake: वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, आ सकता है और भी बड़ा भूकंप

भूवैज्ञानिकों का कहना है कि तुर्की का क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील है। यह क्षेत्र सबडक्शन जोन में आता है, जहां अफ्रीकी, यूरोपीय और एनाटोलियन प्लेट्स के बीच तीव्र हलचल होती रहती है। इन प्लेट्स की टकराहट के कारण भविष्य में 9.0 तीव्रता का भूकंप भी आ सकता है।

Turkey Earthquake: ऊर्जा धीरे-धीरे जमा हो रही है, कभी भी हो सकता है विस्फोट

विशेषज्ञों के अनुसार, इस इलाके में प्लेट्स जब टकराकर ऊर्जा इकट्ठा करती हैं, तो वह धीरे-धीरे दबाव बनाकर अंततः एक शक्तिशाली भूकंप को जन्म देती हैं। यही वजह है कि तुर्की और इसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका हमेशा बनी रहती है।

Turkey Earthquake: हालात पर नज़र बनाए हुए हैं आपदा प्रबंधन एजेंसियां

तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने बताया कि वे स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट पर हैं। सरकार ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img