उत्तर प्रदेश, नोएडा: मिट्टी खनन के विरोध पर डंपर चढ़ाने का प्रयास

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कृषि फार्म की जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी खनन का विरोध करने पर बाप-बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चालक ने उनके ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में रहने वाले प्रदीप कुमार शाही ने पुलिस से शिकायत की। उनका आरोप है कि सेक्टर-148 के समीप उनका कृषि फार्म है। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके कृषि फार्म की जमीन से कुछ लोग अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे हैं।

वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कर रहे लोगों का विरोध किया। इस बीच आरोपी जेसीबी और डंपर लेकर वहां से भाग निकले। एक डंपर को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ लोग दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और उनके बेटे के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बीचबचाव किया तो उन पर भी हमला किया गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img