Noida Authority: नोएडा की सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर एक्शन में नोएडा प्राधिकरण, अवैध अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

Noida Authority: नोएडा की सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर एक्शन में नोएडा प्राधिकरण, अवैध अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम. ने मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें शहर की साफ-सफाई, मानसून से पहले नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। सीईओ लोकेश एम. ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून से पहले नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर संबंधित अधिकारी इसकी जिम्मेदारी तय करें।

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर प्राधिकरण ने 12 मुख्य क्षेत्रों और मार्गों को “जीरो टॉलरेंस जोन” के रूप में चिन्हित करने का निर्णय लिया है, जहां सौंदर्यीकरण का विशेष कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों को अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स और गंदगी से मुक्त किया जाएगा ताकि नोएडा को स्वच्छ और आकर्षक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक के दौरान सीईओ लोकेश एम. अवैध बाजारों और फुटपाथ पर लगे वेंडरों को लेकर काफी नाराज दिखे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर अभियान चलाकर अवैध वेंडरों और बाजारों को पूरी तरह हटाया जाए। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्राधिकरण ने तय किया है कि अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ शहर में स्वच्छता व्यवस्था को भी लगातार बेहतर किया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की नियमित निगरानी, कचरे के उचित निस्तारण और जनजागरूकता अभियानों को भी तेज किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img