उत्तर प्रदेश, नोएडा: दीवार तोड़कर अवैध रास्ता बनाने का आरोप

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर फाई-4 स्थित गेट नंबर-4 के पास एक बिल्डर पर दीवार तोड़कर अवैध रूप से रास्ता बनाने का आरोप लगा है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक वर्क सर्किल-4 डीपी श्रीवास्तव ने बीटा-2 थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि सेक्टर के लोगों ने एक बिल्डर पर बाउंड्रीवाल तोड़कर अवैध रूप से रास्ता बनाने की शिकायत की थी। इसके बाद सेक्टर का 30 अप्रैल को निरीक्षण किया गया। इसमें देखा गया कि बिल्डर ने सेक्टर की बाउंड्रीवाल चोरी छिपे तोड़कर अवैध रूप से रास्ता बना लिया है।

प्राधिकरण की टीम ने बिल्डर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इस मामले में बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्राधिकरण से शिकायत मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img