उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियारों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों में से दो आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पिलखुवा सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के आर्यनगर निवासी तालिब है, जो पहले भी पिलखुवा कोतवाली में अवैध असलहा और चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।दूसरा आरोपी क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी लोकेश है। उसपर लूट, चोरी, तमंचा और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि तीसरा आरोपी धर्मराज भी गांव शाहपुर फगौता का रहने वाला है। उस पर हत्या, अपहरण, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और असलहा रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

ये हुआ बरामद

उन्होंने बताया कि तीनों बदमाशों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। तालिब को दिनेश नगर तिराहे से, लोकेश को हिंडालपुर कट से और धर्मराज को सीटीए कट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से तीन तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img