हरियाणा, चंडीगढ़: पंचकूला में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा, एक यात्रा-देशभक्ति के नाम

हरियाणा, चंडीगढ़, 10 मई – देशभक्ति के संदेश के साथ सशस्‍त्र बलों के सम्मान में पंचकूला में रविवार को एक यात्रा-देशभक्ति के नाम (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा में हजारों लोगों की भागीदारी होगी।

 

इस आयोजन को लेकर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने आज पंचकूला के जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और यात्रा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

श्री के. मकरंद पांडुरंग ने जनता से आग्रह किया कि इस यात्रा में सभी दल व वर्ग के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लें और देश के सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका टाउन पार्क के ओपन थियेटर से प्रारंभ होकर मेजर संदीप शांकला चौक पर सम्पन्न होगी। यहां पर बने स्मारक पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि माल्यार्पण करेंगे।

 

इस अवसर पर विशेष अधिकारी (कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच) आईजी श्री पंकज नैन, पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता सहित विभिन्न विभागों व शिक्षण संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img