उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट को मंजूरी मिलने की उम्मीद

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा। केंद्र सरकार से इसी महीने ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। केंद्र की मंजूरी के बाद नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) इस रूट के लिए डिजाइन कंसल्टेंट की नियुक्ति करेगा। इसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा।

एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि यह एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा। अभी एक्वा लाइन पर नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो के डिपो मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। अब ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो जाएगी। इस रूट पर जुनपत और बोड़ाकी सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन होंगे। बोड़ाकी में बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। जिले में मेट्रो का यह सबसे छोटा रूट होगा। इसके लिए 2.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बिछाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर मेट्रो चलाने में 416 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। डीएमआईसी मेट्रो रूट के लिए एनएमआरसी को जमीन उपलब्ध कराएगा। इसी महीने होने वाली आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की बैठक में इस रूट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 500 करोड़ रुपये से कम बजट का रूट होने के कारण यह मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में नहीं जाएगा। टेंडर में एजेंसी का चयन हो जाता है तो अगले दो से तीन महीने में काम शुरू हो जाएगा। काम शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में कम से कम तीन साल का समय लगेगा।अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बोड़ाकी रूट को मंजूरी मिलने के बाद अगले एक-दो महीने में सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन रूट को भी मंजूरी मिल सकती है। इस रूट को कैबिनेट से मंजूरी देगा। अगले चरण में नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट को मंजूरी मिलेगी।बोड़ाकी बड़ा मेट्रो स्टेशन होगा। यहां मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनना है। इस हब में लोगों के ठहरने के लिए होटल भी बनाए जाएंगे। यहां ट्रेन, मेट्रो, अंतरराज्यीय बस अड्डा और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां रेलवे और बस टर्मिनल बनाया जाएगा। ऐसे में अधिक संख्या में लोगों की आवाजाही रहेगी। इसको देखते हुए ही इस रूट पर मेट्रो चलाने का निर्णय लिया गया है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img