उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में जारी हुआ हाई अलर्ट, परखी गर्ई सुरक्षा की तैयारियां

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को हाई अलर्ट पर रखते हुए बुधवार को नोएडा में कई अहम स्थानों पर मॉक अभ्यास किया गया। गौड़ सिटी मॉल में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही मॉल की बिजली बंद कर दी गई। मॉल में मौजूद लोगों को तुरंत सतर्क कर बाहर निकाला गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते (क्चष्ठस्) और नोएडा की पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय रही। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और इवैक्यूएशन प्लान के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
सिर्फ मॉल ही नहीं, नोएडा के अनेक स्कूलों में भी इस अभियान के तहत विशेष ड्रिल्स कराई गईं। नोएडा शहर के सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में फायर सेफ्टी टीम ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आपदा के समय कैसे खुद को और दूसरों को सुरक्षित निकाला जाए। नोएडा पुलिस कमिश्नरी में तैनात डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि ऐसे अभ्यास लोगों को सजग बनाने के लिए जरूरी हैं। हम चाहते हैं कि हर नागरिक किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हो। गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन का कहना है कि इस तरह की मॉक ड्रिल्स से आम नागरिकों को न केवल सतर्क किया जा रहा है, बल्कि सुरक्षाबलों की तत्परता की भी परीक्षा ली जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इस तरह के अभ्यास जारी रहेंगे।

डीएम ने जारी किया खास निर्देश

इस दौरान नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने खास निर्देश जारी किए हैं। मनीष कुमार वर्मा ने एक निर्देश पत्र जारी करके नोएडा जिला प्रशासन के अधिकारियों को ब्लैक ऑउट के खास निर्देश दिए हैं। नोएडा के जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए निर्देश पत्र में कहा गया है कि जनपद में स्थित समस्त पंजीकृत अपार्टमेन्ट ऑनर्स एसोसिएशन व रेजीडेन्सियल वैलफेयर एसोसिएशनस के सम्मानित पदाधिकारियों को एततद्वारा सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा 7 मई को घोषित ब्लैक आउट के सम्बन्ध में जनपद गौतमबुद्धनगर में शासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही ब्लैक आउट किया जाना है। शासन द्वारा चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त जनपद के अन्य स्थानों पर ब्लैक आउट किये जाने पर दुर्घटना व अप्रिय स्थिति की संभावना हो सकती है। अत: सभी सम्मानित पदाधिकारियों से अपील की जाती है कि शासन द्वारा दिये गये गाईडलाइन्स के अनुरूप चिन्हित स्थानों पर ही ब्लैक आउट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें जिससे किसी भी प्रकार की संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img