उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चेन स्नेचर और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली, पॉश इलाके में वारदात को दिया था अंजाम

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस और चेन लुटेरे के बीच देर रात आनंद विहार कॉलोनी में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक चेन स्नेचर घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी हमले में चोटिल हुआ। घायल बदमाश का साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सदर सीओ जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे, तभी आनंद विहार कॉलोनी में दो संदिग्ध युवकों पर नजर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन एक आरोपी भाग निकला। दूसरे आरोपी सिंभावली निवासी अंकित राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में अंकित ने खुलासा किया कि उसने 29 अप्रैल को अपने साथी अमित उर्फ सरदार के साथ मिलकर अपना घर कॉलोनी में स्कूटी सवार एक महिला से चेन लूटी थी। पुलिस ने अंकित की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने की कोशिश की। इस दौरान अंकित ने छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंकित के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

सदर सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अंकित राठी एक शातिर अपराधी है, और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी अन्य जिलों के थानों से एकत्र की जा रही है। फरार आरोपी अमित उर्फ सरदार की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img