बंगाली लोकधुनों की चाँद साज़ atlive Noida में सजेंगी सांस्कृतिक शाम

नोएडा में बंगाली लोकगीत की शाम, चाँद साज़ फूल मून विद फॉल्क मेलोडी – Atlive Noida

एक सुरमयी पूर्णिमा की सांझ, जहाँ बंगाल की राग करेंगे दिलो पे राज, संगीत प्रेमियों के लिए एक जादुई शाम ! Atlive लेकर आ रहा है “चाँद साज़ – “Tomaye Kori Pronam”, यानी “तुम्हें प्रणाम करता हूँ” एक अनूठा म्यूज़िकल इवेंट जो 9 मई 2025, शुक्रवार की शाम 8 बजे से नोएडा के Atlive Café में आयोजित किया जाएगा। यह सांस्कृतिक संध्या समर्पित है बंगाल की संगीत परंपरा को विशेष रूप से बंगाली लोक संगीत और रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित कालजयी रवींद्र संगीत को। इस सुरमयी शाम को भावनाओं और संगीत के रेशमी धागों से और भी यादगार बनाएंगे देश के तीन ख्यातिप्राप्त कलाकार – प्रसून मुखर्जी, कुमकुम मुखर्जी, और मिहिर बसु । ये कलाकार न केवल अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे, बल्कि रवींद्र संगीत और बंगाली लोक-धुनों से रूबरू कराएंगे।

पूर्णिमा की इस सांझ में जब चाँद अपनी शीतल रोशनी बिखेरेगा, तब सुर, शब्द और भावना एक साथ होकर रचेंगे एक ऐसा संगीतमय वातावरण, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। यह केवल एक संगीतमय प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक नमन है , एक विनम्र प्रणाम है उस धरोहर को, जिसने भारतीय कला को आत्मिक गहराई प्रदान की और साहित्य को वैश्विक पहचान दिलाई । atlive लोकगीत, कला और संगीत के माध्यम से कॉरपोरेट सिटी नोएडा के लोगो को परम्पराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर देता है ।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img