SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 10% गिरा, ₹15.90 का डिविडेंड घोषित

SBI Q4 Results: SBI के मार्च तिमाही के नतीजे में मुनाफा 10% घटकर ₹18,642.59 करोड़ हुआ। डिविडेंड ₹15.90 प्रति शेयर घोषित, रिकॉर्ड डेट 16 मई 2025 और पेमेंट डेट 30 मई 2025 तय।

SBI Q4 Results: SBI का मार्च तिमाही में मुनाफा 10% घटा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10% घटकर ₹18,642.59 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले यह ₹20,698.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर बैंक का मुनाफा 10% से अधिक बढ़ा है।

बैंक की कुल इनकम सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹1,43,876.06 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की तिमाही में यह ₹1,28,411.88 करोड़ रुपये थी।

SBI Q4 results: 10% घट गया एसबीआई का मुनाफा, 18643 करोड़ रहा प्रॉफिट - News18 हिंदी

SBI Q4 Results: इंट्रेस्ट इनकम और NPA रेशियो में सुधार

मार्च 2025 तिमाही में SBI की इंट्रेस्ट इनकम सालाना आधार पर 7.77% बढ़कर ₹1,19,666 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले ₹1,11,043 करोड़ रुपये थी। नेट इंट्रेस्ट इनकम में 2.69% की बढ़ोतरी के साथ ₹42,775 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो सालाना आधार पर 42 बेसिस पॉइंट्स घटकर 1.82% हो गया, जबकि नेट NPA रेशियो 10 बेसिस पॉइंट्स घटकर 0.47% पर आ गया।

Q4 Result Expectations: मैरिको के घरेलू बिजनेस में सुधार की उम्मीद, जानें कैसे रह सकते हैं इटरनल के नतीजे - q4 result expectations marico domestic business expected to improve know how eternal results can be | Moneycontrol Hindi

SBI Q4 Results: FY25 में SBI का मुनाफा 16% बढ़ा

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान SBI का शुद्ध मुनाफा 16.08% बढ़कर ₹70,901 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह ₹61,077 करोड़ रुपये था। नेट इंट्रेस्ट इनकम में 4.43% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,66,965 करोड़ रुपये हो गई है।

SBI Q4 Results: SBI ने डिविडेंड की घोषणा की

SBI के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹15.90 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2025 है, जबकि डिविडेंड पेमेंट डेट 30 मई 2025 तय की गई है। एक साल पहले बैंक ने ₹13.70 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

SBI Q4 Results: SBI का 25,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान

SBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ₹25,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। यह राशि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) या अन्य मोड्स के जरिए जुटाई जाएगी।

Char Dham Yatra: बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारी पूरी, सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा में आएं, स्थानीय उत्पाद भी खरीदें

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img