Char Dham Yatra: बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारी पूरी, सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा में आएं, स्थानीय उत्पाद भी खरीदें

Char Dham Yatra: बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारी पूरी, सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा में आएं, स्थानीय उत्पाद भी खरीदें

Char Dham Yatra:  भगवान बद्रीविशाल की उत्सव पालकी भव्य शोभायात्रा के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंच गई है। धाम में कपाट खुलने से पहले मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। कल सुबह 6 बजे विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि यात्रा शुरू हो चुकी है और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।”

सीएम धामी ने देशवासियों से चारधाम यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को भी दोहराया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कुल बजट का कम से कम 5 प्रतिशत यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने में खर्च करें, ताकि यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।” उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों के कपाट हर साल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस बार भी देशभर से लाखों श्रद्धालु पवित्र यात्रा पर आने के लिए तैयार हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आईभारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img