उत्तर प्रदेश : हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, एक बैंक के बाहर घायल अवस्था में पड़ी मिली

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी एक महिला मंगलवार सुबह नौकरी के लिए घर से निकली, मगर देर शाम तक वह वापस आपने घर नहीं लौटकर आई। बुधवार सुबह वह जवाहर बाजार स्थित एक बैंक के बाहर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार साल पहले थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन के बाद महिला अशोक नगर में अपने मायके में रह रही थी और वह रिलायंस रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह काम पर गई, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे आसपास तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। बुधवार सुबह जवाहर बाजार में नेहा गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। परिजन ने बताया कि नेहा के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे और उसका मोबाइल फोन व पर्स गायब था।

क्या बोले अफसर

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि नेहा और उसके पति के बीच विवाद चल रहा, जो जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच में जो भी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img