नई दिल्ली: लो शुगर की तरह ‘लो साल्ट’ पर फोकस करें लोग : वीके पॉल

नई दिल्ली, 27 अप्रैल : अगर आप रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक खाते हैं तो यह ज्यादा नमक आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ की सिफारिश के अनुसार, वयस्कों को प्रतिदिन 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इस संबंध में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य नमक के सेवन के प्रति समाज में जागरूकता लाना है ताकि नमक के सेवन में कमी लाकर जनता अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सके। कार्यशाला में नमक और स्वास्थ्य, परिवर्तनीय जोखिम कारक, नमक में कमी की रणनीति और कम सोडियम वाले नमक के विकल्प जैसे प्रमुख विषयों पर वक्तव्य दिया गया। इस दौरान 140 से अधिक डॉक्टर मौजूद रहे।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने चीन की एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा, नमक की कम मात्रा देने से लोगों में बीपी की समस्या में काफी कमी देखी गई। इस तरह की स्टडी भारत में करने की जरूरत है। उन्होंने लो शुगर की तरह ‘लो साल्ट’ पर फोकस करने की अपील की, ताकि लोग नमक की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सके। उन्होंने बताया कि नमक की मात्रा तय करने के लिए भारत सरकार को सुझाव भी भेजा गया है।

डॉ राजन रविचंद्रन ने बताया कि 12 साल से अधिक के लिए दिन में पांच ग्राम नमक बहुत है। अगर इससे ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है, जो हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक सहित दूसरे रोग दे सकता है। उन्होंने कहा, खाने में काला नमक और सेंधा नमक का इस्तेमाल भी सुरक्षित नहीं है। हमें खाने में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित रखना चाहिए। लेकिन विश्लेषण बताता है कि डिब्बा बंद या पैकेट बंद खाना व दूसरे कारणों से लोग नमक की मात्रा को पार कर जाते हैं। यहीं कारण है कि लोगों में बीपी का स्तर बढ़ रहा है।

बच्चों में बढ़ा रहा मोटापा
नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ भरत शाह ने कहा, डिब्बा व पैकेट बंद खाने के इस्तेमाल के बढ़ने से बच्चों में मोटापे के साथ दूसरी समस्याएं देखी जा रही है। 100 से अधिक बच्चों पर हुए शोध से पता चला है कि इन खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए मानक से अधिक नमक का इस्तेमाल किया जाता है। जो जरूरत से अधिक होने के चलते शरीर में विकार उत्पन्न करता है। इस शोध में नमक के ज्यादा इस्तेमाल से मोटापे के साथ दूसरी समस्याएं देखी गईं हैं।

किस उम्र में कितना नमक प्रतिदिन जरूरी
उम्र नमक की मात्रा
0-1 साल 00 ग्राम
5-6 साल 2.5 से 03 ग्राम
12 साल से अधिक 05 ग्राम

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img