उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसी में धमाका होने से होटल में आग लगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-46 के बी ब्लॉक स्थित स्वास्तिक ओम होटल की दूसरी मंजिल पर एसी में धमाका होने से रविवार तड़के आग गई। इससे करीब 15 लोग अंदर फंसे गए। दमकल विभाग की टीम ने सभी को सकुशल बाहर निकाला और आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंट्रोल रूम से रविवार तड़के 4:30 बजे सेक्टर-46 स्थित एक भवन में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियों और हाइड्रोलिक वाहन को मौके पर भेजा गया। विभाग की टीम वहां पहुंची तो दूसरी मंजिल पर होटल के एक हिस्से में ठहरने के लिए बने कमरे में आग लगी थी। खुद को बचाने के लिए करीब 15 लोग छत पर चढ़े थे। इनमें ज्यादातर होटल के कर्मचारी थे। विभाग की एक टीम आग पर काबू पाने में जुट गई, जबकि दूसरी टीम ने फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी से पानी की बौछार कर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल की तीन अन्य गाड़ियां एहतियात के तौर पर मौके पर ही मौजूद रहीं। अगर आग का दायरा बढ़े तो उनका इस्तेमाल किया जा सके। अग्निशमन विभाग की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एसी में धमाका होने से आग लगी थी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग फैलते ही छत पर भागे लोग

होटल में जिस समय आग लगी ज्यादातर लोग सो रहे थे। शोर सुनकर सभी उठे और धुआं देखते ही छत पर भाग गए। इसी दौरान नजदीकी थाने और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। महज 15 मिनट में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गनीमत रही कि आग का दायरा नहीं बढ़ा वरना अधिक नुकसान हो सकता था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल के अग्निशमन उपकरणों और एनओसी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों ने बताया कि शनिवार रात को होटल में पार्टी थी। जिस भवन में आग लगी है उसे होटल के रूप में संचालित कराया जा रहा है। मकान एक सेवानिवृत अधिकारी का बताया जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद इस पर टिप्पणी करने की बात कही।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img