नई दिल्ली: यूएई के आकाश में गरजेंगे भारतीय वायुसेना के विमान

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी अपने मिग-29 और जगुआर विमानों के साथ रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल धफरा एयरबेस पहुंची। यह सैन्य टुकड़ी, वहां बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ में हिस्सा लेगी जो आगामी 8 मई तक चलेगा।

इस अभ्यास में भारत और यूएई के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेनाओं की टुकड़ियां भाग ले रही हैं। अभ्यास का उद्देश्य दुनिया की कुछ सबसे सक्षम वायु सेनाओं के साथ परिचालन ज्ञान को साझा करना है। इस दौरान वायुसेना से जुड़ी सर्वोत्तम अभ्यासों के आदान-प्रदान के साथ जटिल और विविध लड़ाकू अभियानों को अंजाम दिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन अभ्यासों से जहां सैन्य टुकड़ियों में आपसी समझ और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ती है। वहीं, सैन्य सहयोग में मजबूती आती है। ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ में भारतीय वायुसेना की भागीदारी मित्र देशों के साथ रक्षा संबंधों और अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगी। गौरतलब है कि विदेशी धरती पर अभ्यास के मामले में भारत यूएई में ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ और उज्बेकिस्तान भारत में ‘डस्टलिक-6’ अभ्यास कर रहा है। पुणे के औंध में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 60 सैनिकों वाले जाट रेजिमेंट की एक बटालियन और वायु सेना कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img