उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 68 लाख का घोटाला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित आफिलियन फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कंपनी के पूर्व बिजनेस हेड संजय माथुर सहित 13 कर्मचारियों पर 68.86 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामले का खुलासा जब हुआ तब कंपनी के नए बिजनेस हेड गौरजपाल सिंह को 9 दिसंबर 2024 को बाबूगढ़ शाखा में तैनात किया गया। जांच में पता चला कि अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर और मोदीनगर शाखाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। संजय माथुर और उनके कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूले गए ऋण की राशि कंपनी में जमा नहीं कराई। इसके बजाय उन्होंने यह रकम माथुर की पत्नी रेखा और बेटे आयुष के खातों में ट्रांसफर कर दी। कुछ कर्मचारियों ने वसूली की रकम अपने या अपने दोस्तों के खातों में भी डाली। आरोपियों में हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और अमरोहा के रहने वाले तुषार त्यागी, पंकज कुमार, भारत त्यागी, अमित कुमार, कार्तिक, अंकुर, सोनू, सुमित कुमार, रिंकू, सचिन कुमार, विशेष और रोहित शामिल हैं।

क्या बोली पुलिस

जब नए बिजनेस हेड ने रकम लौटाने को कहा तो सभी आरोपियों ने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर कंपनी का कामकाज बाधित कर दिया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img