उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी के इरादे से निर्माणाधीन फार्म हाउस में घुसे चोर, गार्ड के साथ मारपीट कर काटी जीभ

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में देर रात निर्माणाधीन फार्म हाउस में चोरी करने घुसे चोरों तैनात गार्ड के साथ जमकर मारपीट की। गार्ड ने विरोध किया तो चोरों ने मारपीट कर गार्ड की जीभ को काट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सिखेड़ा निवासी भीम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 50 वर्षीय पप्पू उसके पिता निर्माणाधीन फार्म हाउस में गार्ड की नौकरी करते है। देर रात आधा दर्जन चोर चोरी करने की नीयत से फॉर्म हाउस के अंदर दाखिल हुए। चोरों की आहट होने पर गार्ड पप्पू ने विरोध किया तो चोरों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं आरोपियों ने इस दौरान जीभ को भी काट दिया। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह घायल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित गार्ड की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घायल का मेडिकल कराया गया है। घटनास्थल के आसपास लगें सीसीटीवीं कैमरो की जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img