उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हज के लिए यात्रियों की तैयारी शुरू, टीकाकरण के बाद जारी किए गए टीका कार्ड

Hapur News : (शाहरुख़ खान) हज यात्रा 2025 के लिए जिले से इस बार 147 आजमीने हज रवाना होंगे। इससे पहले 141 यात्रियों को शनिवार को हज कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम बुलंदशहर रोड पर टीकाकरण किया गया और हज जाने वाले आज़मीने हज को प्रशिक्षण भी दिया गया।

टीकाकरण कार्ड जारी किए

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण व टीकाकरण की विशेष व्यवस्था जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम में की गई थी। प्रशिक्षण के साथ टीकाकरण का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू कर दिया गया। जिसका उद्घाटन जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती अब्दुल कदीम द्वारा किया गया। साथ ही हज यात्रियों के टीकाकरण कार्ड भी जारी किए गए। टीका लगाने का कार्य कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जिसमें डॉक्टर राकेश, डॉक्टर गुलफाम ज़हीर समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।

टीकाकरण में दो टीके लगाए

महिला हज यात्रियों को महिला चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीका लगाने की विशेष व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण एवं टीकाकरण में आने वाले आजमीने-हज को पूर्व हज अधिकारी हाजी मुहम्मद रिज़वान और नायब शहर काजी मोहम्मद अस‌अद कासमी ने हज पर जाने से पहले हमें क्या करना है और क्या-क्या सामान अपने साथ ले जाना है, इसके बारे में जानकारी दी। टीकाकरण में दो टीके एक दिमागी बुखार तथा दूसरा टीका वायरल-फ्लू का लगाए गए। आजमीने हज के प्रशिक्षण एवं टीकाकरण की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश तथा केंद्रीय हज कमेटी को भेजी जाएगी।

सोमवार को फिर होगा टीकाकरण

हज प्रशिक्षक मुहम्मद परवेज ने बताया कि हज यात्रियों की रवानगी 30 अप्रैल के बाद से शुरू होगी। इस हज प्रशिक्षण शिविर में जिले से दो हज इंस्पेक्टर (खादिमुल-हुज्जाज) नौशाद अली व मुहम्मद शाहनवाज़ भी जा रहे हैं। वह भी हज प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए जो हाजियों को वहां अपनी सेवाएं देंगे। डॉक्टर राकेश कुमार मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि जो आज़मीने हज आज किसी वजह से अपने टीके नहीं लगवा पाएं हैं वह सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोठी गेट सरकारी अस्पताल में अपना कवर नम्बर और फोटो लाकर लगवा सकते हैं। इस अवसर पर हाजी मुहम्मद इस्माइल, पूर्व हज अधिकारी फज़लुर्रहमान, मौलाना मुहम्मद अस‌अद कासमी, डॉक्टर अकील मलिक और मुहम्मद रिज़वान का विशेष सहयोग रहा।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img