उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के NH-9 स्थित निजामपुर फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक आगे चल रही कार से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बुलंदशहर के थाना सलीमपुर क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी रवि गौतम फिलहाल गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित एक मॉल में नौकरी करते थे और वहीं के ब्लॉक में पत्नी संजू और बच्चों के साथ रहते थे। रवि अपनी पत्नी संजू, बेटे शिवांश और बेटी शिवांशी के साथ बाइक से हापुड़ जा रहे थे। जैसे ही वह निजामपुर कट पर पहुंचे तो अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक संतुलन खो बैठी और आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान बेटे शिवांग ने भी दम तोड़ दिया।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img