नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल को सीएसआर से मिले चिकित्सा उपकरण

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: एक एनजीओ और निजी कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत सफदरजंग अस्पताल को जीवनरक्षक उपकरण प्रदान किए हैं। इनमें एक नवजात शिशु वेंटिलेटर, फेटोस्कोप और 2 कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीनें शामिल हैं।

इस अवसर पर सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल ने कहा, ये उन्नत उपकरण प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को समय पर और प्रभावी देखभाल प्रदान करने की हमारी क्षमता में काफी सुधार करेंगे। इस तरह की सार्वजनिक-निजी भागीदारी से स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और गुणवत्ता को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर एएमएस डॉ. चारू बांबा, डॉ. आर.पी. अरोड़ा और डॉ. कृष्ण कुमार के साथ सर्जरी, हेमटोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग और बाल रोग विभाग के प्रमुख भी मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img