पंजाब, चंडीगढ़: नव-पदोन्नत 17 डी.एस.पीज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पंजाब, चंडीगढ़, 9 अप्रैल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सेवा (पी.पी.एस.) के नवपदोन्नत अधिकारियों को राज्य से नशों की लानत मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

तकनीकी कैडर के 17 नव-पदोन्नत डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है और पुलिस इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को नशों के अभिशाप से बचाना समय की मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बुनियादी ढांचे की बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवा रही है और इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है, ताकि कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें पंजाब की शांति भंग करने की साजिशें रच रही हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में समयानुसार अपडेट किया जाए।

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारी पंजाब पुलिस की पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने की शानदार विरासत को बनाए रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए समर्पण से काम करने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि पदोन्नत अधिकारी समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए अपने पद का सदुपयोग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए जनकल्याण सुनिश्चित करने को कहा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img