Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

 उत्तर प्रदेश, लखनऊ: यूपी के 24,576 गांवों तक सौ फीसदी पहुंचा ‘नल से जल’

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने लगाई एक और छलांग, इतने गांवों में हो गए 100 फीसदी हुए कनेक्शन
इन गांवों में दिए गए 79,44,896 कनेक्शन, जिसके जरिए 4,86,13,240 लोग पा रहे 100 फीसदी पेयजल

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 9 अप्रैलः पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने एक और छलांग लगाई। यूपी के 24,576 गांव ऐसे हो गए, जहां सौ फीसदी घरों में नल से शुद्ध जल पहुंच गया। इन गांवों में 79,44,896 कनेक्शन दिए गए, जिसके माध्यम से 4,86,13,240 ग्रामीणों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। इसमें शीर्ष पर मीरजापुर जनपद है। यहां के 1769 गांव ऐसे हैं, जहां 100 प्रतिशत नल से जलापूर्ति हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग पहले ही इस योजना में शीर्ष पर पहुंच चुका है।

24,576 गांवों तक पहुंचा जल
कभी प्यासे रहे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लोगों की पानी की आस उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में पूरी हुई। यहां के दिन भी अब बदल गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार के नेतृत्व में अब एक और नई उपलब्धि हासिल की है। पहली बार उत्तर प्रदेश के 24, 576 गांवों के हर परिवार तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो गई है। शेष बचे अन्य गांवों में भी शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेजी से धरातल पर उतर रही है।

हर गांव में 18 लोगों को मुहैया कराया जा रहा रोजगार
हर गांव में ग्रामीण जलापूर्ति व नमामि गंगे विभाग की तरफ से 18 लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। हर गांव में पांच महिलाएं एफएचटीसी कनेक्शन का कार्य कर रही हैं, जबकि प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन आदि के रूप में स्किल ट्रेनिंग कर 13 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। ऐसे 24,576 गांवों में भी 18-18 लोगों को सरकार ने रोजगार मुहैया कराया है।

प्रदेश के टॉप 10 जनपद और आच्छादित गांव
जनपद गांव
मीरजापुर 1769
गोरखपुर 1372
कुशीनगर 693
हरदोई 651
प्रयागराज 639
ललितपुर 603
गाजीपुर 579
देवरिया 574
शाहजहांपुर 567
बस्ती 553

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें