उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाल चिकित्सालय की ऑडिट रिपोर्ट दो हफ्ते में आएगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। बाल चिकित्सालय और स्नातकोत्तर संस्थान के भवन की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट दो हफ्ते में मिलेगी। इसे आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों ने तैयार कर लिया है। इसी के आधार पर भवन मरम्मत के लिए बजट तैयार होगा।

स्ट्रक्चरल ऑडिट का काम पिछले चार महीने से चल रहा था। ऑडिट के दौरान वाटर प्रूफिंग के साथ गंदे पानी की पाइपलाइन बदलने सहित कई कार्यों पर चर्चा की गई। अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित सर्विस फ्लोर में कई तरह की दिक्कतें हैं। इसमें मुख्य रूप से पाइपलाइन का फटना, पानी का सही निकासी नहीं होने से पानी का रिसाव हो रहा है। ऑडिट रिपोर्ट बाल चिकित्सालय और शासन को एजेंसी भेजेगी। इसके आधार पर बजट का निर्धारण होगा। बाल चिकित्सालय और स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि आईआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही मरम्मत का काम होगा। शासन को बजट का निर्धारण करना है। शासन के अगले निर्देश का इंतजार है।

बाल चिकित्सालय और स्नातकोत्तर संस्थान के बेसमेंट में अब भी अस्पताल से निकलने वाला खराब पानी भरा रहता है। कई जगह पानी के निकासी के लिए बनाई गई पाइपलाइन फटी हुई है। कुछ स्थानों पर पानी का रिसाव भी हो रहा है। छह महीने पहले ऑपरेशन थियेटर के पास सीलन के कारण चार महीने तक हृदय रोग के ऑपरेशन रोक दिए गए थे। मरम्मत के बाद ही ऑपरेशन थियेटर शुरू हो पाया। वहीं, कई बार फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना भी अस्पताल में हुई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img