उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण ने 21 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को सलारपुर में करीब 2100 वर्गमीटर जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस जमीन को चारो और बाउंड्री वाल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। यहां कमरे बनाए जा रहे थे। इस जमीन की कीमत करीब 21 करोड़ रुपए आंकी गई है। जमीन मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित है। जिसका प्रयोग विकास कार्यों के लिए किया जाना है।

प्राधिकरण के डीजीएम सिविल विजय रावल ने बताया कि ग्राम सलारपुर क्षेत्र में नोएडा की अधिसूचित भूमि खसरा संख्या 583 पर बिजेंद्र भड़ाना निवासी सलारपुर द्वारा लगभग 2100.00 वर्ग मीटर भूमि पर बाउंड्रीवाल कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे वर्क सर्किल व प्राधिकरण पुलिस द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के बाद लगभग 2100.00 वर्गमीटर भूमि को क़ब्ज़ा मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 21 करोड़ रुपए है।

रावल ने बताया कि नोएडा में प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो भी अवैध निर्माण है उसे ध्वस्त किया जाए। इससे पहले भी प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण को हटाने का काम कर रही है। प्राधिकरण ने मौके पर स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा से यहां निर्माण किया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img