Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

LPG Price Hike: महंगाई की मार के बीच LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, महिलाओं ने जताई नाराजगी

LPG Price Hike: महंगाई की मार के बीच LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, महिलाओं ने जताई नाराजगी

पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और तगड़ा झटका लगा है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से लेकर आम उपभोक्ता तक प्रभावित होंगे। नई दरें आज, 8 अप्रैल से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

बढ़ी हुई दरों के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाला 14.2 किलो का सिलेंडर अब ₹503 की बजाय ₹553 में मिलेगा। वहीं अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए अब ₹853 चुकाने होंगे, जो पहले ₹803 में मिलता था।

एलपीजी की कीमतों में इस ताजा वृद्धि से खासकर उन महिलाओं को गहरी चिंता हुई है जो रोज़मर्रा की रसोई का बजट पहले ही बड़ी मुश्किल से संभाल रही थीं। टॉप स्टोरी के संवाददाता ने जब कुछ महिलाओं से बात की तो उन्होंने अपनी नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों से गृहस्थी चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब सरकार हर घर तक गैस पहुंचाने की बात करती है तो फिर उसे गरीबों के बजट को भी ध्यान में रखना चाहिए। उनका कहना है कि एक ओर रसोई गैस की सुविधा को सुलभ बनाने की बात होती है, वहीं दूसरी ओर बार-बार दाम बढ़ाकर इस सुविधा को बोझ बना दिया जाता है।

अब जबकि त्योहारों का मौसम भी नज़दीक है, इस बढ़ोतरी का असर आम जनजीवन पर और भी ज्यादा महसूस किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से अन्य वस्तुओं और सेवाओं की दरें भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होती हैं, जिससे महंगाई का बोझ और गहराता है।

सरकार की ओर से फिलहाल इस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विपक्ष ने इसे लेकर सरकार की आलोचना शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय भी बन सकता है।

>>>>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें