Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Noida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

Noida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर जिले में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों के आधार पर विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान डी श्रेणी में आने वाले और कम प्रगति दर्ज कराने वाले विभागों के विभागाध्यक्षों को कार्यशैली में सुधार लाने और समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने के कड़े निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, प्राथमिक शिक्षा और एमएसएमई सहित कई प्रमुख विभागों के कार्यों का आकलन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की व्यक्तिगत रूप से स्थलीय जांच करने और विभागीय पोर्टल पर डेटा नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए ताकि प्रगति का वास्तविक आकलन सुनिश्चित हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *