Dankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर अंतर्गत ग्राम ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर दिनदहाड़े लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पवन सैनी ने शनिवार को दनकौर कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी अभिषेक उर्फ लालू के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, वह 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे अपने प्लॉट पर मौजूद था, तभी घर के सामने खड़े आरोपी अभिषेक ने बिना किसी कारण के उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध जताने पर आरोपी ने अपनी कार से डंडा निकाला और पवन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी से उसके परिवार का पुराना विवाद चला आ रहा है और इससे पहले भी आरोपी ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर उसके भाई के साथ मारपीट की थी। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।






पाठकों की राय