नई दिल्ली: व्यक्तिगत व वैश्विक स्वास्थ्य को पोषित करता है हरित योग : प्रतापराव जाधव

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 6 हजार से अधिक योग प्रेमियों ने कलिंगा स्टेडियम में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस दौरान केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने ‘हरित योग’ अभियान की शुरुआत की और औषधीय पौधों का रोपण किया। योग प्रेमियों को 5 हजार से अधिक औषधीय पौधों का वितरण भी किया।

प्रतापराव जाधव ने कहा, पिछले 10 वर्षों में योग ने अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की है और अब यह एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दैनिक जीवन में फिटनेस के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने स्वस्थ विश्व जनसंख्या के लिए भारत के दृष्टिकोण को साझा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ का उल्लेख किया। यह थीम पूरी दुनिया के लिए समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करती है।

जाधव ने ‘हरित योग’ पहल के मद्देनजर कहा, हमारा स्वास्थ्य भूमंडलीय स्वास्थ्य से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। जिस प्रकार योग हमारे मन और शरीर को पोषण देता है, उसी प्रकार वृक्षारोपण पृथ्वी को पोषण देता है, तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा, यह पहल व्यक्तियों को व्यक्तिगत और भूमंडलीय स्वास्थ्य के पोषण के एक प्रतीकात्मक कार्य के रूप में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img