उत्तर प्रदेश : हापुड़ सदर विधायक से अभद्र मामले में कार्रवाई, एडीओ पंचायत का देवरिया हुआ तबादला, लगे थे आरोप

  • Hapur News : सदर विधायक विजयपाल आढ़ती से अभद्र व्यवहार करने के मामले में एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना का देवरिया तबादला कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ज्ञात हो कि घटना योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की है। 27 मार्च को हापुड़ ब्लॉक में पत्रकार वार्ता के बाद बीडीओ श्रुति सिंह ने विधायक को चाय के लिए आमंत्रित किया था। सदर विधायक का आरोप था कि एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने बिना कारण उनसे अभद्रता की। विधायक ने मौके पर ही डीएम प्रेरणा शर्मा और सीडीओ हिमांशु गौतम से शिकायत की थी। बीडीओ श्रुति सिंह ने अपनी रिपोर्ट में एडीओ द्वारा असंवैधानिक शब्दों के प्रयोग की पुष्टि की। एडीओ को नोटिस जारी कर पांच कार्यदिवस में जवाब मांगा गया, जवाब न मिलने पर सीडीओ और डीएम ने शासन और पंचायती राज निदेशक को कार्रवाई की संस्तुति भेजी।

क्या बोले विधायक

पंचायती राज निदेशक राजेश कुमार त्यागी ने एडीओ का देवरिया तबादला कर दिया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि बिना वजह ही एडीओ पंचायत ने असंवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल कर अभद्रता की थी। उच्च अधिकारियों ने स्थानांतरण किस आधार पर किया है, इसके लिए वार्ता की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के सामने भी मुद्दे को फिर से उठाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img