उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में कई बड़े निवेशक करेंगे निवेश

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। आने वाले दिनों में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कुछ बड़े उद्योग, शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल खुल सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कई बड़े निवेशकों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें निवेशकों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जताई। अब प्राधिकरण इनके लिए जमीन उपलब्ध कराने की कोशिश में जुट गया है।
दरअसल, कई बड़े निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए शासन से संपर्क साधा है। शासन के निर्देश पर ही इन निवेशकों के साथ शुक्रवार को प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बोर्ड रूम में बैठक की। इन निवेशकों में एफओईआईआई यूनिवर्सिटी, चंदन हॉस्पिटल, इंद्रप्रस्थ कैंसर हॉस्पिटल, स्वराज एग्रीकल्चर, एसएसजी फर्निसिंग सहित 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इन निवेशकों को ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताया गया। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना शीघ्र आने वाली है। उद्यम लगाने के इच्छुक निवेशकों इसमें आवेदन कर सकते हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने आईटी व संस्थागत भूखंडों के बारे में भी इन निवेशकों को जानकारी दी। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उपलब्ध भूखंडों से भी अवगत कराया। निवेषकों के साथ बैठक में ओएसडी अर्चना द्विवेदी, प्रबंधक स्नेहलता, प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह, प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रबंधक प्रिंसिका सिंह, आईआईटीजीएनएल की प्रभारी उद्योग प्रीति शर्मा व उद्यमी मित्र के सहयोगी मौजूद रहे।

एसीईओ ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ और आईआईटीजीएनएल की निदेशक प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का निरीक्षण किया। अब तक जिन उद्योगों को आवंटन किया गया है, उन्होंने काम शुरू किया कि नहीं, इसका भी जायजा लिया। एसीईओ आईआईटीजीएनएल की टीम को निर्देश दिए कि आवंटियों से संपर्क करके निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। इस दौरान सीनियर मैनेजर वैभव चौधरी, मैनेजर महेश यादव भी मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img